सानिया-शोएब के रिश्ते में दरार

क्या होंगी दोनों की राहें जुदा
नई दिल्ली।
भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर शोएब मलिक के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, दोनों की शादी कभी भी टूट सकती है। इस बात को हवा सानिया मिर्जा की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने दी है। उन्होंने स्टोरी में लिखा-  टूटे हुए दिल कहां जाते हैं, खुदा को खोजने के लिए।
सानिया और मलिक के रिश्ते में दरार क्यों आई है, इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। दोनों ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा है लेकिन पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, शोएब इन दिनों सानिया को धोखा दे रहे हैं। खबरें यह आ रही हैं कि शोएब मलिक किसी और लड़की के साथ डेट कर रहे हैं। जब इसका पता सानिया मिर्जा को लगा तो उन्हें काफी बुरा लगा। इसके बाद दोनों अलग-अलग घरों में रह रहे हैं।
सानिया ने इससे पहले शुक्रवार को बेटे इजहान के साथ तस्वीर शेयर की थी। तब उन्होंने लिखा था- वो पल जिन्होंने मुश्किल दिनों में मेरी मदद की।'' सानिया की इस पोस्ट के बाद ही इस बात के कयास लगने शुरू हो गए थे कि उनका शोएब मलिक के साथ रिश्ता अब ठीक नहीं है। सानिया मिर्जा 2010 में अपने खेल के शीर्ष पर थीं। उस समय शोएब मलिक भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार थे। 2010 में दोनों ने शादी की थी। उस समय सानिया की देशभक्ति पर सवाल उठे थे, लेकिन उन्होंने कभी भी किसी खेल में पाकिस्तान का समर्थन नहीं किया। सानिया ने पाकिस्तानी टीम के लिए भी कभी कोई पोस्ट नहीं किया। वह बड़े टूर्नामेंट में हमेशा भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन करती हैं और टेनिस कोर्ट पर भी भारत के नाम के साथ उतरती हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स