भारत के सात्विक-चिराग ने जीता फ्रेंच ओपन

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई
नई दिल्ली।
भारत के सात्विक-चिराग की स्टार जोड़ी ने रविवार ने 2022 में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए ताइवान के लू चिंग-याओ-यांग पो हान को हराकर बैडमिंटन फ्रेंच ओपन पुरुष डबल जीत लिया है। यह उनका 11वां खिताब है। 
एकतरफा मुकाबला करीब 48 मिनट तक चला, शुरू से ही भारतीय जोड़ी कोर्ट पर हावी रही। जिससे विपक्षी खिलाड़ियों का जीतना मुश्किल हो गया। 1983 के बाद पहली बार किसी भारतीय जोड़ी ने फ्रेंच ओपन में पुरुष युगल का खिताब जीता है। इससे पहले 1983 में पार्थो गांगुली और विक्रम सिंह की जोड़ी ने यह कारनामा किया था। भारतीय जोड़ी की इस शानदार जीत पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है।
अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया "भारतीय बैडमिंटन पुरुष युगल जोड़ी सात्विसाईराज और चिराग शेट्टी को 2022 फ्रेंच ओपन जीतने पर बधाई। यह पहली भारतीय जोड़ी है, जिसने कोई बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 का खिताब जीता है। शानदार!"
पिछले 2019 में फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट में सात्विक और चिराग की जोड़ी खिताब से चूक गई थी। इस दौरान वे उपविजेता रहे थे और वे मार्कस फर्नाल्डी गिदोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशियाई जोड़ी से हार गए थे। वहीं इस जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन 21-13, 21-19 करते हुए यह खिताब जीता है। वहीं 1983 में पार्थो गांगुली और विक्रम सिंह के बाद फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल टीम बन गई। भारतीय खिलाड़ियों ने आसानी से जीत हासिल कर ली। 
इससे पहले सात्विक और चिराग ने शुक्रवार को पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन और जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी की दुनिया की नंबर एक जोड़ी को हराया था। दसवीं वरीयता प्राप्त चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ियों ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को 49 मिनट में 23-21, 21-18 से मात दी थी। क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी के प्रदर्शन को देखते हुए सेमीफाइनल मैच उनके लिए आसान माना जा रहा था। मैच में हुआ भी ऐसा ही और भारतीय खिलाड़ियों ने आसानी से जीत हासिल कर ली। 
क्वार्टर फाइनल मैच में भी भारतीय जोड़ी ने मजबूत शुरुआत की और जल्दी से 20-16 की बढ़त बना ली। फिर भी, ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी ने चार गेम अंक बचाकर स्कोर को 20 पर बराबर कर दिया। हालांकि, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन भारतीय टीम ने संयम बनाए रखा और पहला गेम अपने नाम किया।

रिलेटेड पोस्ट्स