टोक्यो में दमखम दिखाएंगे भारतीय खिलाड़ीः डॉ. दीपा मलिक

एक से छह नवम्बर तक होगी पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप
खेलपथ संवाद
सोनीपत।
भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी जापान के टोक्यो में होने वाली पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जलवा दिखाएंगे। इस चैम्पियनशिप का आयोजन एक से 6 नवम्बर तक किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में विभिन्न वर्गों में भारत के 38 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें से कई खिलाड़ी पदक के प्रबल दावेदार हैं।
पैरालम्पिक कमेटी की अध्यक्ष पद्मश्री एवं खेल रत्न से सम्मानित डॉ. दीपा मलिक ने बताया कि पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप-2022 का आयोजन जापान के टोक्यो में एक से 6 नवम्बर तक किया जा रहा है। इसके लिए पहले भारतीय दल की घोषणा की जा चुकी है। भारतीय दल में महिला और पुरुषों को मिलाकर 38 खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी 29 अक्टूबर को जापान के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि चैम्पियनशिप की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। भारतीय दल में शामिल अधिकतर खिलाड़ी पदक के प्रबल दावेदार हैं। गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई और सोनीपत के हार्दिक मक्कड़ भी दल में शामिल हैं।
दल में ये खिलाड़ी हैं शामिल
हार्दिक मक्कड़, प्रेम कुमार, अबु हुबादिया, संजीव कुमार, अमू मोहन, शशांक कुमार, सुहास एलवाई, प्रमोद भगत, मनोज सरकार, नितेश कुमार, उमेश विक्रम कुमार, मोहम्मद अरवाज अंसारी, ज्योति, मनदीप कौर, पारुल दलसुखभाई परमार, मानसी गिरिशचंद्र जोशी, निर्मला देवी, निलेश बालू गायकवाड़, दीप रंजन बिशोय, सुकांत इंदुकांत कदम, राजकुमार, चिराग बरेठा, रुथिक रघुपाठी, प्रेम विश्वास, आरती जेनोबा पाटिल, मनीषा रामदास, सांथिया विश्वाथन, वैशाली निलेश पाटिल, कृष्णा नागर, शिवराजन, धीरंगन पांडुरंगन, निथैय्या श्री, लतातई प्रेमेश्वर, रचना, नीरजा गोयल, राजा मंगोत्रा, आकाश सेतु व अरिपरांब।

रिलेटेड पोस्ट्स