शटलर लक्ष्य सेन का क्वार्टर फाइनल में थमा सफर

जापान के खिलाड़ी कोडाई नारोका ने किया प्रतियोगिता से बाहर
नई दिल्ली।
राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडिलिस्ट लक्ष्य सेन को डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैटमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जापान के कोडाई नारोका से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। 2021 विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता सेन को शुक्रवार रात एकतरफा मुकाबले में 2018 यूथ ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता नारोका ने 17-21, 12-21 से हराया।
ओपनिंग राउंड में 5-2 की बढ़त बनाने के बाद नारोका ने 13-9 की बढ़त बना ली। इसके बाद लक्ष्य ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन जल्दी ही जापानी खिलाड़ी ने तेजी से बढ़त बनानी शुरू कर दी। और पहला सेट जीत लिया। दूसरे गेम में सेन के लिए चीजें और भी खराब हो गईं, इसमें नारोका ने 5-1 की बढ़त बना ली और इंटरवल तक 11-3 से बढ़त बना ली। 13-6 से आगे बढ़ने के बाद नरोका लक्ष्य सेन पर हावी हो गए। हलांकि लक्ष्य सेन ने तीन अंक हासिल किए, लेकिन नारोका ने जल्द ही अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देते हुए वापसी की।
गौरतलब हो कि दोनों खिलाड़ी तीन बार आमने-सामने हुए खेला हैं, जिसमें जापानी खिलाड़ी ने दो बार जीत हासिल की है। दिलचस्प बात यह है कि 2018 के यूथ ओलम्पिक के सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन ने ही नरोका को हराया था, लेकिन शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में 21 वर्षीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन पर भारी साबित हुआ।

रिलेटेड पोस्ट्स