सौरव घोषाल ने स्क्वैश में रचा इतिहास

स्क्वैश के सिंगल्स इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय
खेलपथ संवाद
बर्मिंघम।
स्क्वैश में भारत के दिग्गज खिलाड़ी 35 साल के सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीत लिया है। कांस्य पदक के मैच में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व नम्बर एक खिलाड़ी 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट और छह बार के वर्ल्ड चैम्पियन जेम्स विल्सट्रोप को 3-0 से हराया। पहला गेम सौरव ने 11-6 से अपने नाम किया और दूसरा गेम भी 11-1 से जीत लिया वहीं, तीसरे गेम में सौरव ने विल्सट्रोप को 11-4 से हरा दिया।
सौरव पिछले 20 सालों से स्क्वैश खेल रहे हैं और अपने चौथे राष्ट्रमंडल खेलों में जाकर सिंगल्स इवेंट में पदक जीत पाए हैं। सौरव ने सबसे पहली बार 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था। ऐतिहासिक जीत के बाद सौरव भावुक हो गए और रोने लगे। इस जीत के साथ सौरव ने इतिहास भी रच दिया है। स्क्वैश में महिला और पुरुष दोनों कैटेगरी को मिलाकर सिंगल्स इवेंट में किसी भी राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का पहला पदक है। सौरव राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश सिंगल्स इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश में पदक जरूर जीता है, लेकिन डबल्स इवेंट में।
सभी राष्ट्रमंडल खेलों को मिलाकर सौरव का यह इन खेलों में सिर्फ दूसरा पदक है। इससे पहले 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में सौरव ने मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक जीता था। इसके अलावा वह एशियन गेम्स में सात पदक जीत चुके हैं। इनमें एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य शामिल हैं। साथ ही सौरव वर्ल्ड डबल्स चैंपियशिप में एक स्वर्ण (2022) और दो रजत पदक (2004, 2016) जीत चुके हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश को 1998 में शामिल किया गया था। तब से लेकर अब तक 24 सालों में सात राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश सिंगल्स में भारत का यह पहला पदक है। इस वजह से यह जीत सौरव के लिए और भी खास बन गई।
सौरव ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पहले मैच में श्रीलंका के शमिल वकील को 3-0 से हराया था। पहले मैच में श्रीलंका के शमिल वकील को 3-0 से हराया था। इसके बाद सौरव ने राउंज ऑफ 16 में कनाडा के डेविड बैलारगियोन को 3-0 से हराया। फिर सौरव ने क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड के ग्रेग लोब्बन को 3-1 से हराया था। सेमीफाइनल में भारत के सौरव घोषाल को न्यूजीलैंड के पॉल कोल ने 3-0 से हाराया। अब कांस्य पदक मैच में सौरव ने जीत हासिल की है।
राष्ट्रमंडल खेलों में मेंस सिंगल्स में सौरव घोषाल का सफरः 2010: सौरव तीसरे राउंड में बाहर हो गए थे। 2014: सौरव कांस्य पदक मैच हार गए थे। 2018: सौरव राउंड ऑफ 32 में बाहर हो गए थे। 2022: सौरव ने कांस्य पदक हासिल किया। 

 

रिलेटेड पोस्ट्स