मुम्बई इंडियंस ने ईशान को 15.25 करोड़ में खरीदा

निकोलस पूरन को 10.75 करोड़ मिले
बेंगलूरु।
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में बोली लगा रही 10 फ्रेंचाइजियों ने अब तक 29 खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे हैं, जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। उन पर बोली लगाने के लिए नीता अंबानी की मुंबई और गुजरात के बीच 10 मिनट तक लम्बी होड़ चली। इसके बाद दूसरी सबसे लम्बी लड़ाई निकोलस पूरन के लिए चली। पूरन को हैदराबाद ने 10.75 करोड़ में खरीदा।
ईशान इस नीलामी के साथ आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे भारतीय हो गए हैं। इससे पहले युवराज को 16 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। ईशान ने अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी को भी पछाड़ दिया, जिन्हें चेन्नई ने 12 करोड़ में रिटेन किया है। इस नीलामी में ईशान के अलावा श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल और श्रीलंका के हसरंगा ही 10 करोड़ से ज्यादा में बिके। 10 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले हसरंगा पहले विदेशी हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स