पाक पर रोमांचक जीत से भारत को कांस्य

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी
ढाका।
ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराकर एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का कांस्य पदक जीत लिया। राउंड रॉबिन चरण में शीर्ष पर रहने के बाद भारतीय टीम पिछले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीतने के लिये भी उसे काफी मेहनत करनी पड़ी। 
मस्कट में पिछली बार हुए टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे। भारत को मंगलवार को सेमीफाइनल में जापान ने 5-3 से हराया था। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 11 पेनल्टी कॉर्नर बनाये जिनमें से केवल दो पर ही गोल हो सके। भारत ने पहले मिनट में हरमनप्रीत सिंह के गोल की मदद से बढ़त बना ली। इसके बाद सुमित, वरुण कुमार और आकाशदीप सिंह ने गोल दागे। पाकिस्तान के लिये अफराज,अब्दुल राणा और अहमद नदीम ने गोल किये। भारत की इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर यह दूसरी जीत थी। इससे पहले राउंड रॉबिन चरण में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया था।

रिलेटेड पोस्ट्स