राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में पूर्णिमा पांडेय ने जीता स्वर्ण

8 राष्ट्रीय रिकाॅर्ड बनाए
ताशकंद।
भारतीय भारोत्तोलक पूर्णिमा पांडेय ने राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में बृहस्पतिवार को यहां महिलाओं के 87 किलोग्राम से अधिक के भार वर्ग में 8 राष्ट्रीय रिकाॅर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। 
पूर्णिमा ने कुल 229 किग्रा (102 किलोग्राम और 127 किलोग्राम) भार उठाकर पहला स्थान हासिल करने के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के लिये सीधे क्वालीफाई किया। लवप्रीत सिंह ने पुरुषों के 109 किलोग्राम भार वर्ग में 348 किलोग्राम (161 किलोग्राम और 187 किलोग्राम) भार उठाकर रजत पदक जीता। महिलाओं के 87 किग्रा भार वर्ग में अनुराधा पावुनराज ने 195 किलोग्राम (90 किलोग्राम और 105 किलोग्राम) भार के साथ कांस्य पदक जीता।

रिलेटेड पोस्ट्स