एक साल बाद नीरज चोपड़ा ने फेंका 83 मीटर भाला

राष्ट्रमंडल चैम्पियन नीरज का श्रेष्ठ प्रदर्शन 88.07 मीटर का है
नई दिल्ली।
एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रहे टोक्यो ओलम्पिक में पदक के दावेदार भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पुर्तगाल के लिस्बन में 83.18 मीटर की थ्रो के साथ जीत हासिल की।
उन्होंने पहले प्रयास में 80.71 मीटर भाला फेंका और छठे और अंतिम प्रयास में 83.18 का प्रदर्शन किया। उनकी दूसरी, तीसरी और पांचवीं थ्रो फाउल रही थी। लिस्बन यूनिवर्सिटी स्टेडियम में चौथे प्रयास में उन्होंने 78.50 मीटर भाला फेंका।
भारत के 23 वर्षीय स्टार एथलीट नीरज ने पिछले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन उसके बाद किसी प्रतियोगिता में नहीं उतरे थे। राष्ट्रमंडल चैम्पियन नीरज का श्रेष्ठ प्रदर्शन 88.07 मीटर का है।

रिलेटेड पोस्ट्स