News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के भाई हैं खेलपथ संवाद कुरुक्षेत्र। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह को हरियाणा हैंडबॉल महासंघ एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया है। इनकी नियुक्ति पर भारतीय ओलंपिक संघ व भारतीय हैंडबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बधाई दी। हरियाणा हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव जुगमिंद्र सिंह श्योकंद ने कहा कि हरियाणा हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस आम सभा में हाकी के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह को एसोसिएशन का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि हैंडबॉल गेम को पूरे प्रदेश में विकसित किया जाए। भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे, भारतीय हैंडबॉल महासंघ के अध्यक्ष जगमोहन राव, महासचिव तेजराज सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह को बधाई दी है।