News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
ओडिशा सरकार देगी छह करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी नई दिल्ली। टोक्यो पैरालम्पिक में बैडमिंटन में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाले प्रमोद भगत स्वदेश लौट चुके हैं। वह ओडिशा के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने पैरालम्पिक या ओलम्पिक खेलों में गोल्ड जीता है। यहां प्रमोद का अब स्वागत और सम्मान भी शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में ओडिशा सरकार ने उन्हें छह करोड़ रुपये का नकद ईनाम और इसके साथ ही ग्रुप-ए की सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। बता दें कि दुनिया के नंबर एक पैरा शटलर प्रमोद ने पैरालम्पिक में बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी डेनियल बेथल को सीधे सेटों में हराकर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। पैरालम्पिक खेलों में पहली बार शामिल किए गए बैडमिंटन के खेल में गोल्ड जीतने वाले प्रमोद अब दुनिया और भारत के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। बात करें भारत के टोक्यो पैरालम्पिक के प्रदर्शन की तो देश को इस बार यहां पांच स्वर्ण पदक समेत रिकॉर्ड 19 मेडल मिले।