News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
आईओए ने की इनामी राशि की घोषणा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक से पहले भारतीय ओलम्पिक संघ ने खिलाड़ियों पर धनवर्षा करने का ऐलान किया है। इस बार ओलम्पिक में भारत का 127 खिलाड़ियों का बड़ा दल पहुंचा है। इस बार कई भारतीय खिलाड़ी पदक के दावेदार भी हैं। सरकार और खेल मंत्रालय खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की कोशिश कर रहा है। इसी के तहत भारतीय ओलम्पिक संघ की सलाहकार समिति ने खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार की सिफारिश की है। इसके तहत टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 75 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 40 लाख और कांस्य पदक विजेता को 25 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। इसके अलावा ओलम्पिक में शामिल होने वाले हर प्रतिभागी को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।