News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
सुनीता यादव को शानदार आयोजन के लिए सम्मानित किया गया खेलपथ संवाद कानपुर। 11 जुलाई की सुबह कानपुर का नजारा खेलमय नजर आया। हर उम्र के लोगों ने ओलम्पिक खेलने जा रही भारतीय टोली का उत्साहवर्धन करते हुए एक स्वर में कहा कि जीत लो जहां। दरअसल, टोक्यो ओलम्पिक में खेलने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए कल मोतीझील से निकाली गई रैली में समूचा कानपुर उमड़ पड़ा। इस शानदार और सफल आयोजन के लिए सुनीता यादव का विशेष रूप से सम्मान किया गया। कानपुर ओलम्पिक संघ के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र मैथानी ने इसे अभिनव प्रयास करार देते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों के बीच सही संदेश जाएगा और वे अच्छा प्रदर्शन करने को उत्साहित होंगे। कानपुर ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत दीक्षित की अगुवाई में मोतीझील में एक गुडलक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के खिलाड़ियों और सामाजिक संस्थाओं ने रैली निकालकर भारतीय टीम का उत्साहवर्धन किया। यह रैली तुलसी उपवन से शुरू होकर कारगिल पार्क मोती झील में समाप्त हुई। कानपुर ओलम्पिक एसोसिएशन की मीडिया प्रभारी सुनीता यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम टोक्यो ओलम्पिक में खेलने जा रही भारतीय टीम को गुडलक संदेश देने के लिए रखा गया था। कार्यक्रम में शहर के सभी खेलों के खिलाड़ियों और 25 से अधिक स्वैच्छिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सहभागिता कर खेलों में नया अध्याय लिख दिया। कार्यक्रम की सफलता में सौरभ गौड़, साधना मिश्रा, वैभव गौड़, विनीता यादव, शैलेष कुमार, ज़ीशान, श्रद्धा सोनकर आदि का सराहनीय योगदान रहा।