News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
नयी दिल्ली। विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किलोग्राम) और संजीत (91 किलोग्राम) ने कोरोना वायरस की महामारी के बाद पहली बार स्वर्ण पदक जीता है। फ्रांस के नांतेस में एलेक्सिस वेस्टिन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में उन्होंने यह कामयाबी हासिल की। एशियाई खेल चैम्पियन और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता अमित ने शुक्रवार रात एक मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका के रेने अब्राहम को 3-0 से हराया। इंडिया ओपन के स्वर्ण पदक विजेता संजीत ने फ्रांस के सोहेब बफिया को हराया।