News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
कहा कि अब हमसे उनका क्या मुकाबला
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। स्टार हॉकी मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने कहा कि क्रिकेट की ही तरह हॉकी में भी पाकिस्तान का भारत से कोई मुकाबला नहीं है। एक समय में हॉकी की दिग्गज मानी जाने वाली पाकिस्तानी टीम ने चार बार ओलम्पिक स्वर्ण जीता है जबकि भारत आठ बार का ओलम्पिक चैम्पियन है। पिछले कुछ साल में भारत ने हालांकि लगातार दो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर वापसी की है लेकिन पाकिस्तान में हॉकी पतन की राह पर है।
हार्दिक ने 'इंडिया टुडे कांक्लेव' में कहा, 'मुझे लगता है कि इस समय तो कोई मुकाबला नहीं है तो इस पर बात करना बेकार है। दोनों टीमों के बीच बहुत अंतर है। मुझे लगता है कि उनके खिलाड़ी अच्छे हैं पर सुविधायें नहीं मिल रही हैं। उन्होंने आखिरी बार हमें 2014 में हराया था। उसके बाद से पाकिस्तान ने भारत को हॉकी में नहीं हराया है। पिछले बारह साल से हम उनसे हारे नहीं हैं।' पाकिस्तान ने अगस्त-सितम्बर में बिहार के राजगीर में हुए एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया था। भारत ने वह टूर्नामेंट जीतकर अगले साल अगस्त में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया।