News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
यह सम्मान देश और विभाग के लिए गौरव का प्रतीक
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। आयकर विभाग, दिल्ली ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीतने पर अपनी निरीक्षक पूजा रानी को सम्मानित किया है। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त प्रवीण कुमार ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने देश व विभाग को गौरवान्वित किया है। पूजा रानी ने इस सम्मान को देश और विभाग के लिए गौरव का प्रतीक बताया।
प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, दिल्ली प्रवीण कुमार ने आयकर विभाग की निरीक्षक पूजा रानी को वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2025 (लिवरपूल) में महिला 80 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सम्मानित किया। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि पूजा रानी की निष्ठा, कठिन परिश्रम और अटूट दृढ़ संकल्प ने न केवल विभाग को बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।
अपने अनुभव साझा करते हुए पूजा रानी ने बताया कि अनुशासन, निरंतर मेहनत और परिवार व कोच का सहयोग उनकी ताक़त रहे। पदक को उन्होंने देश और विभाग के सम्मान का प्रतीक बताया। समारोह में वरिष्ठ अधिकारी व सहकर्मी उपस्थित रहे तथा सभी ने अपनी धाकड़ निरीक्षक को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।