News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
ऑस्ट्रिया की ओल्गा बेडेल्का को हराकर एकल बढ़त बनाई
खेलपथ संवाद
समरकंद। गत चैम्पियन और भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और जीत की हैट्रिक लगाई। वैशाली ने फिडे ग्रैंड स्विस के तीसरे दौर में ऑस्ट्रिया की ओल्गा बेडेल्का को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए महिला वर्ग में एकल बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, वंतिका अग्रवाल को चीन की युक्सिन सोंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
वहीं, डी हरिका को चीन की गुओ क्यूई ने ड्रॉ पर रोका। वंतिका और हरिका दोनों के 1.5-1.5 अंक हैं, जबकि वैशाली अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आधे अंक की बढ़त बनाए हुए हैं। ओपन वर्ग में विश्व चैम्पियन डी गुकेश ने स्पेन के डेनियल युफा को पराजित किया जिससे उनके संभावित तीन में से 2.5 अंक हो गए हैं।