News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
खेलपथ संवाद
अहमदाबाद। टोक्यो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता भारत की स्टार महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने वापसी पर स्वर्णिम चमक बिखेरी। चानू ने सोमवार को राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। चानू ने महिला 48 किलो भार वर्ग में इस दौरान क्लीन और जर्क मिलाकर कुल 193 किलो (84+109 किलो) का भार उठाया और शीर्ष स्थान हासिल किया।
31 वर्षीय चानू ने पिछले साल पेरिस ओलम्पिक में हिस्सा लिया था और इसके बाद से वह चोटों से जूझती रहीं। मीराबाई से राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद थी और उन्होंने आशा के अनुरूप ही प्रदर्शन किया। मीराबाई ने 2028 लॉस एंजिलिस खेलों के लिए नए ओलम्पिक भार वर्ग लागू होने के बाद 49 किलोग्राम से 48 किलोग्राम में जाने का फैसला किया था। मीराबाई चानू ने इस 48 किलोग्राम भार वर्ग में अपना विश्व चैम्पियनशिप खिताब और दो राष्ट्रमंडल खेलों के पदक जीते हैं, लेकिन उन्होंने सोमवार से पहले 2018 के बाद से इसमें प्रतिस्पर्धा नहीं की थी।