News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
सेमीफाइनल में हारे उत्तर प्रदेश और पंजाब कांस्य पदक के लिए खेलेंगे
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। हरियाणा और ओडिशा ने 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में गुरुवार को अपने अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत लिए। पहले सेमीफाइनल में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 3-0 से हराया जिसमें नितिन ने तीसरे और 54वें मिनट में गोल दागे जबकि जीतपाल ने 47वें मिनट में गोल किया।
दूसरे सेमीफाइनल में ओडिशा ने पंजाब को 3-2 से मात दी। ओडिशा के लिए करण लाकड़ा ने 58वें मिनट में निर्णायक गोल किया। ओडिशा के लिये बाकी दो गोल प्रताप टोप्पो (पहला और 15वां मिनट ) ने किये जबकि पंजाब के लिए कप्तान गुरसेवक सिंह (12वां) और मनमीत सिंह राय (44वां ) ने गोल किए।
इससे पहले हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पंजाब ने बुधवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर 15वीं हॉकी इंडिया पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। दिन के पहले क्वार्टर फाइनल में हॉकी इंडिया ने कड़े मुकाबले में हॉकी कर्नाटक को 3-2 से शिकस्त दी जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश ने हॉकी मध्य प्रदेश के खिलाफ करीबी मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की। हॉकी ओडिशा ने बेहद एकतरफा क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मणिपुर हॉकी को 9-0 से रौंद दिया जबकि दिन के अंतिम मुकाबले में हॉकी पंजाब ने हॉकी झारखंड के खिलाफ 4-1 की आसान जीत दर्ज की।