News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
12 अगस्त को हरियाणा से होगी खिताबी भिड़ंत
हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप
खेलपथ संवाद
काकीनाडा। 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 (डिवीजन ‘ए’) के सेमीफाइनल मुकाबलों में हॉकी हरियाणा और हॉकी झारखंड ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बना ली है। अब खिताबी मुकाबला इन दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा, जबकि तीसरे स्थान के लिए छत्तीसगढ़ हॉकी का सामना उत्तर प्रदेश हॉकी से होगा।
झारखंड की टीम ने लगातार सातवें वर्ष फाइनल में अपनी जगह बनाई है। झारखंड की टीम 2018 से फाइनल में पहुंच रही है और तीन बार खिताब अपने नाम किया है। पहले सेमीफाइनल में हॉकी हरियाणा ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 3-0 से हराया। कप्तान शशि काशा ने 8वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में सुप्रिया ने 45वें और 47वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर जीत पक्की की।
दूसरे सेमीफाइनल में हॉकी झारखंड ने उत्तर प्रदेश हॉकी को 3-0 से मात दी। पहले क्वार्टर में स्वीटी डुंगडुंग ने 13वें मिनट में गोल किया, फिर रीना कुल्लू (56’) और कप्तान रजनी केरकेट्टा (59’) ने स्कोर बढ़ाकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस मैच में झारखंड की ओर से पहला गोल करने वाली स्वीटी डुंगडुंग को उनके शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया है। झारखंड का फाइनल मैच 12 अगस्त को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी हरियाणा के साथ है। झारखंड टीम के फाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है और फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दी हैं।