News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
जगदम्बा हरसहाय कॉलेज में आयोजित हुए खो-खो मुकाबले
खेलपथ संवाद
कानपुर। होनहार प्रतिभाओं को कानपुर ओलम्पिक संघ द्वारा मिला खेल मंच उत्कृष्ट खेलभावना, उत्साह और अनुशासन का प्रतीक बन गया है। यूथ ओलम्पिक के तीसरे सत्र में रविवार को बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में 28 टीमों के 336 खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया। जगदम्बा हरसहाय कॉलेज में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में सीवी रमन टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता होने का गौरव हासिल किया। सैयद पब्लिक स्कूल उप विजेता तथा चौधरी हरमोहन सिंह टीम को तीसरा स्थान मिला।
जगदम्बा हरसहाय कॉलेज में हुई खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की फुर्ती, रणनीति और सहयोग भाव देखते ही बन रहा था। मुख्य अतिथि सुबोध सक्सेना ने विजेता टीमों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता का समुचित संचालन आयोजन प्रबंधक हरसहाय द्वारा किया गया। इस अवसर पर गोविंद शुक्ला पार्षद, सीसामऊ, अभिमन्यु सक्सेना, मंडल अध्यक्ष, भाजपा, श्वेता गुप्ता प्रधानाचार्या, डॉ. स्वदेश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश तिवारी, वैभव गौड़, कानपुर ओलम्पिक संघ, उपेंद्र यादव, ऑब्जर्वर, यूथ ओलम्पिक के साथ ही शिवलाल यादव, अशोक सिंह, रामजी प्रजापति, आनंद कुमार, अभिमन्यु सिंह आदि ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।