News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
वर्तमान में अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं हिमानी खेलपथ संवाद चंडीगढ़। खरमास खत्म होने के बाद शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में हर जगह शहनाई की गूंज सुनाई देने लग गई है। इसी कड़ी में लाखों दिलों की धड़कन व ओलम्पिक में गोल्ड और चांदी जीतने वाले नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। नीरज चोपड़ा ने दो दिन पहले सोनीपत की हिमानी मोर से विवाह किया। नीरज ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को यह खुशखबरी दी है। उन्होंने लिखा कि ‘जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।’ मैं हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं, जो हमें इस पल के लिए एकसाथ लाया है।’ आखिर में नीरज ने अपने और हिमानी का नाम लिखते हुए बीच में दिल वाली इमोजी भी लगाई। फैंस इस खबर को सुनते ही खुश हो गए। लोग उनको बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा, बधाई हो भईया। एक अन्य ने लिखा- बहुत बहुत शुभकामनाएं भाई नीरज। चोपड़ा के चाचा भीम ने बताया कि विवाह देश में हुआ और यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है। हिमानी वर्तमान में अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। भीम ने हरियाणा में पानीपत के पास खंडरा में अपने गांव से बताया, ‘‘हां, विवाह दो दिन पहले भारत में हुआ। मैं यह नहीं बता सकता कि यह कहां हुआ।”लड़की सोनीपत की है। हम इसे ऐसे ही रखना चाहते थे।” बता दें कि, नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलम्पिक 2020 में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया था। इसके अलावा उन्होंने 2024 पेरिस ओलम्पिक में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं 2023 के वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज ने गोल्ड हासिल किया था।