News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
देश की तरक्की स्वस्थ नागरिक से ही सम्भवः मनोज कुमार खेलपथ संवाद कुरुक्षेत्र। ओलम्पियन अर्जुन अवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार ने कहा कि देश की तरक्की में केवल स्वस्थ नागरिक ही अपना योगदान दे सकता है। इस देश के नागरिक को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना साइकिलिंग को अपनाना चाहिए। उन्होंने साइकिल चलाकर फिट इंडिया का संदेश दिया। अर्जुन अवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार ने मंगलवार को भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र में फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान के शुभारंभ अवसर पर सभी से स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने का आह्वान किया। इससे पहले ओलम्पियन मनोज कुमार, साई कुरुक्षेत्र के सहायक निदेशक बाबू राम रावल, साइकिलिंग के चीफ कोच कुलदीप सिंह वडैच, हरियाणा साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव नीरज तंवर, साई के भूतपूर्व चीफ कोच गुरविन्द्र सिंह ने फिट इंडिया साइकिलिंग रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। ओलम्पियन अर्जुन अवार्डी मनोज कुमार सहित 90 से ज्यादा साइकिलिंग खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने 5 किलोमीटर साइकिल चलाकर नागरिकों को आधुनिक दौर में फिर से साइकिल को अपनाकर हमेशा फिट रहने का संदेश दिया।