News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया सम्मानित खेलपथ संवाद कुरुक्षेत्र। निशानेबाज केतन ने आईएसएसएफ शूटिंग जूनियर विश्व चैम्पियनशिप-2024 में चांदी के पदक पर निशाना साधकर देश को गौरवान्वित किया था। केतन की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने उसे सम्मानित किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से विदेशी भाषा विभाग में फ्रेंच डिप्लोमा कोर्स कर रही केतन ने 26 सितम्बर से 7 अक्टूबर-2024 तक पेरू के लीमा में आईएसएसएफ शूटिंग जूनियर विश्व चैम्पियनशिप-2024 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 50 मीटर फ्री पिस्टल महिला स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया था। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने इस उपलब्धि के लिए केतन को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें व उनके माता-पिता को शुभकामनाएं और बधाई दी। कुलपति ने केतन से शूटिंग में उनके करियर की शुरुआत और उनकी प्रेरणा के बारे में चर्चा की। खेल निदेशक प्रो. डी.एस. राणा ने केतन को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. राजेश सोबती और प्रो. दीवान भी मौजूद थे।