News title should be unique not use -,+,&, '',symbols
आज पहलवान भी दिखाएंगे दम बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 20 पदक जीत चुका है। इसमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा सात भारतीय मुक्केबाज भी अपना पदक पक्का कर चुके हैं। इस तरह भारत को कम से कम 27 मेडल मिलना तय है। आठवें दिन इन पदकों की संख्या बढ़ सकती है। आज महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल मैच खेलेगी। अगर टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो अपना पदक पक्का कर लेगी। वहीं, छह पहलवान भी आज अपना दम दिखाएंगे। भारत के पदक विजेताः 6 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पैरा-पावरलिफ्टिंग)। 7 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर। 7 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर। आज इन खेलों में चुनौती पेश कर रहा है भारत एथलेटिक्सः महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ 1 हीट 2 - ज्योति याराजी (दोपहर 3:06 बजे), महिलाओं की लंबी कूद क्वालीफाइंग राउंड ग्रुप ए - एंसी सोजन एडप्पिल्ली (शाम 4:10 बजे), पुरुषों की 4 x 400 मीटर रिले राउंड 1 हीट 2: भारत (शाम 4:19 बजे), महिलाओं की 200 मीटर रेस सेमी-फाइनल 2 - हिमा दास ( 6 अगस्त, रात 12:53 बजे) टेबल टेनिसः मिश्रित युगल राउंड ऑफ 16, साथियान ज्ञानशेखरन/मनिका बत्रा, अचंता शरथ कमल/अकुला श्रीजा (दोपहर 2:00 बजे) महिला एकल राउंड ऑफ 16, रीथ टेनिसन, श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा (शाम 3:15 बजे) पुरुष युगल राउंड ऑफ 16, हरमीत देसाई/सानिल शेट्टी (शाम 3:55 बजे) महिला युगल राउंड ऑफ 16, मनिका बत्रा/चितले दिया पराग, अकुला श्रीजा/रीथ टेनिसन (शाम 4:30 बजे) पुरुष एकल राउंड ऑफ 32, अचंता शरथ कमल, साथियान ज्ञानशेखरन, सानिल शेट्टी (शाम 5:05 बजे) बैडमिंटन (दोपहर 3:30 बजे से) महिला युगल राउंड ऑफ 16: जॉली ट्रीसा/पुलेला गायत्री गोपीचंद पुरुष युगल राउंड ऑफ 16: सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी महिला एकल राउंड ऑफ 16: पीवी सिंधु महिला एकल राउंड ऑफ 16: आकर्षी कश्यप पुरुष एकल राउंड ऑफ 16: किदांबी श्रीकांत लॉन बॉलः महिला जोड़ी क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड - (दोपहर 1:00 बजे) स्क्वैशः पुरुष युगल राउंड ऑफ 16: वेलावन सेंथिलकुमार/अभय सिंह (शाम 5.15 बजे) मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल: दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल ( 6 अगस्त, रात 12 बजे) हॉकीः महिला सेमीफाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (रात 10.30 बजे) कुश्ती (दोपहर 3:30 बजे से)- पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा: मोहित ग्रेवाल, पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा: बजरंग पूनिया, पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा: दीपक पूनिया महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा: अंशु मलिक, महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा: दिव्या काकरान, महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा: साक्षी मलिक।