आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को दो रन से हराया

सोभना आशा के पंजे से बिखरीं यूपी की उम्मीदें खेलपथ संवाद बेंगलुरु। महिला प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को दो रन से हरा दिया। ऐलिसा हीली की टीम के लिए सोभना आशा काल साबित हुईं। उन्होंने इस मुकाबले में पांच विकेट हासिल किए। इसी के साथ वह डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन में पांच विकेट हॉल लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गईं। 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 155 रन बना सकी।.......

ध्रुव जुरेल शतक से चूके, भारत की पहली पारी 307 रन पर समाप्त

खेलपथ संवाद रांची। भारत की पहली पारी तीसरे दिन 307 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे। ऐसे में इंग्लैंड दूसरी पारी में 46 रन के बढ़त के साथ उतरेगी। भारत के लिए ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए। वह शतक से चूक गए और 10वें विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें टॉम हार्टले ने क्लीन बोल्ड किया। जुरेल को मैदान में मौजूद दर्शकों और ड्रेसिंग रूम में मौजूद भारतीय खिलाड़ियों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया।  आज भारत ने स.......

मुंबई इंडियंस की नई स्टार बनीं सजीवन सजना

केरल की बाढ़ में सबकुछ हुआ था तबाह, फिर भी नहीं मानी हार खेलपथ संवाद बेंगलूरु। महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का पहला मुकाबला काफी रोमांचक हुआ। मुंबई इंडियंस ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियन में दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में हराया। मुंबई ने चार विकेट से जीत हासिल की। उसके लिए आखिरी गेंद पर दाएं हाथ की बल्लेबाज सजीवन सजना ने विजयी छक्का लगाया। उसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। महिला .......

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज फेल

भारत इंग्लैंड से अभी भी 134 रन पीछे, यशस्वी ने जमाया पचासा खेलपथ संवाद रांची। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में भारत बैकफुट पर नजर आ रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 219 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव 17 रन और ध्रुव जुरेल 30 रन बनाकर नाबाद हैं।  इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया अभी भी 134 रन पीछे है। भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन कि.......

सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर ने रचा इतिहास

रणजी ट्रॉफी में खेली सबसे बड़ी पारी दोहरा शतक जमाने वाले बने मुंबई के दूसरे युवा बल्लेबाज खेलपथ संवाद बड़ोदरा। वो कहते हैं ना बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां और भी कमाल. कुछ ऐसी ही है सरफराज खान और मुशीर खान की कहानी। दोनों भाई इन दिनों भारतीय क्रिकेट में गजब कर रहे हैं. बड़े भाई सरफराज के बारे में तो आप जानते ही हैं, उन्होंने राजकोट टेस्ट की दोनों पारियों में क्या किया? अब छोटे मियां मुशीर खान के बारे में भी पढ़ लीजिए. इ.......

सजना सजीवन के छक्के ने तोड़ा दिल्ली का दिल

मुंबई ने दिल्ली को आखिरी गेंद पर हराया हरमनप्रीत कौर रहीं प्लेयर ऑफ द मैच  खेलपथ संवाद बेंगलुरु। महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच की आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस की हरफनमौला सजना सजीवन ने छक्का लगाकर दिल्ली का दिल तोड़ दिया। दिल्ली कैपिटल्स की इस शिकस्त में मुंबई की तरफ से यास्तिका भाटिया और हरमनप्रीत कौर ने भी दमदार प्रदर्शन किया। यास्तिका ने 57 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को मुसीबत से निकाला वहीं, कप्तान हरमनप्रीत ने 5.......

जो रूट के नाबाद शतक से इंग्लैंड मजबूत

पहले दिन सात विकेट पर 302 रन बनाए खेलपथ संवाद रांची। भारत के खिलाफ जो रूट ने नाबाद सैकड़ा (106) लगाते हुए चौथे टेस्ट के पहले दिन सात विकेट पर 302 रन बनाए हैं। रॉबिन्सन 31 रन और रूट 106 रन बनाकर क्रीज पर हैं। जो रूट ने टेस्ट करियर का 31वां शतक जड़ा। इस सीरीज की शुरुआती छह पारियों में फेल रहने के बाद आखिरकार रूट के बल्ले से सैकड़ा निकलने से इंग्लैंड टीम मजबूत स्थिति में है। रूट ने चौका लगाकर शतक पूरा किया।  चौथे टेस्ट का पह.......

रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट में रचा इतिहास

इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि  खेलपथ संवाद रांची। इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच के दौरान भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। अश्विन ने रांची में शुक्रवार (23 फरवरी) को इंग्लैंड की पहली पारी में जॉनी बेयरस्टो को एलबीडब्ल्यू कर दिया। इस विकेट के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। अश्विन ने टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 100वां विकेट लिया। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए। इं.......

बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप का शानदार टेस्ट पदार्पण

पिता-भाई को खोया, आर्थिक तंगी के कारण छोड़ दी थी क्रिकेट  खेलपथ संवाद रांची। बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। 27 साल के इस खिलाड़ी ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में उतरते ही कमाल कर दिया। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में शुरुआती तीन विकेट लेकर धमाल मचा दिया। आकाश को अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह खेलने का मौका मिला। बुमराह को आराम दिया गया है। आक.......

आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होगा, धोनी और कोहली होंगे आमने-सामने

पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स 22 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सत्र के शुरूआती मैच में चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने होगी। बीसीसीआई ने बृहस्पतिवार को इस लोकप्रिय टी20 लीग के पहले 17 दिन के कार्यक्रम की घोषणा की। आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों के कार्यक्रम का ऐलान अगले महीने के शुरू में आगामी लोक सभा चुनावों की तारीखों की घो.......