राज्य एक समान कैश अवॉर्ड पर फोकस करेंः अनुराग ठाकुर

केन्द्रीय खेल मंत्री ने राज्यों से स्पोर्ट्स काम्प्लेक्सों का ब्यौरा मांगा
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को देश में खेलों के विकास का रोडमैप तैयार करने के लिए राज्यों के खेल मंत्रियों के साथ बातचीत की तथा उनसे अनुरोध किया कि सभी राज्य एक समान कैश अवॉर्ड पर फोकस करें।
अनुराग ठाकुर ने खेल मंत्रियों से उनके राज्यों के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्सों का ब्यौरा मांगा। जिससे सभी राज्यों की खेल गतिविधियों के केंद्रों का एक पोर्टल तैयार किया जा सके। इस पोर्टल पर इन केंद्रों से जुड़ी हर जानकारी मुहैया कराई जाएगी। यही नहीं ठाकुर ने खेल मंत्रियों से एक समान कैश अवार्ड की योजना तैयार करने को कहा। जिससे ओलम्पिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को हर राज्य की ओर से एक समान पुरस्कार राशि दी जा सके।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभी कोई राज्य पदक विजेता को छह करोड़ तो कोई एक करोड़ तो कोई कुछ लाख रुपये ही दे रहा है। अगर सभी राज्य मिलकर कैश अवार्ड का एक पूल तैयार करें और उसके बाद पदक विजेताओं को एक समान पुरस्कार राशि दी जाए तो इससे अच्छा और कुछ नहीं होगा। कैश अवार्ड के इस पूल में केंद्र सरकार भी अपनी हिस्सा डालेगी। यही नहीं राज्यों से सही आयु में प्रतिभाओं को सामने लाने की योजना बनाने को कहा जिससे उन्हें खेलों इंडिया खेलों का हिस्सा बनाकर 2028 और 2032 के ओलम्पिक के लिए तैयार किया जा सके।

रिलेटेड पोस्ट्स