हॉकी में भारत ने दी जापान को 5-3 से शिकस्त

टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का जीत का सफर जारी है। मनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम ने ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला भी अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने मेजबान जापान को 5-3 से हरा दिया। भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह, गुर्जंत सिंह, सिमरनजीत सिंह और नीलकंठ शर्मा ने गोल किए। 
ऑस्ट्रेलिया से दूसरा मैच हारने के बाद भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ग्रुप ए में पांच में से चार मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर रही और अब क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला ग्रुप बी के तीसरे स्थान की टीम से होगा।

रिलेटेड पोस्ट्स