अब सोशल मीडिया से दूर रहेंगे बजरंग पूनिया

हरियाणवी पहलवान ओलम्पिक तक रहेगा लोगों से दूर
नयी दिल्ली।
ओलम्पिक की तैयारियों में लगे पहलवान बजरंग पूनिया ने सोमवार को घोषणा की कि वह जुलाई-अगस्त में टोक्यो में होने वाले खेलों तक अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर रहे हैं। ओलम्पिक में भारत की बड़ी उम्मीद माने जा रहे बजरंग ने ट्विटर पर अपने फैसले की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल्स को आज से बंद कर रहा हूं। 
अब ओलम्पिक के बाद आप सभी से मुलाकात होगी। उम्मीद करता हूं कि आप अपना प्यार बनाये रखेंगे…जयहिन्द।’ बजरंग ने 2019 विश्व चैम्पियनशिप में कोटा हासिल करके ओलम्पिक में जगह बनायी थी। वह अमेरिका में एक महीने के शिविर में भाग लेकर हाल में स्वदेश लौटे थे। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी गुरुवार से इटली में विश्व कुश्ती की रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता में भाग लेगा।

 

रिलेटेड पोस्ट्स