बेहद ग्लैमरस हैं बैडमिंटन स्टार कैरोलिना मरिन

आग लगाती हैं इंस्टाग्राम पर उनकी फोटोज
इंस्टाग्राम पर कैरोलिना के 3 लाख 81 हजार फॉलोअर्स
नई दिल्ली।
स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मरिन ने रविवार को थाईलैंड ओपन में महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। मरिन ने सात दिन के भीतर अपना दूसरा थाईलैंड ओपन खिताब जीता है। 48 मिनट तक चले इस खिताबी मुकाबले में ओलम्पिक चैम्पियन मरिन ने टॉप सीड ताए जू यिंग को 21-19, 21-17 से हराया। मरिन का इंस्टाग्राम अकाउंट देखने पर पता चलता है कि बैडमिंटन कोर्ट पर बेहद सिम्पल रहने वाली यह खिलाड़ी पर्सनल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं।
मरिन एक तरफ अपने प्रतिद्वंदियों को कोर्ट पर पटखनी देती हैं तो खेल से फुर्सत मिलने पर जमकर मस्ती भी करती हैं। 24 साल की मरिन का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी ग्लैमरस फोटोज से भरा पड़ा है। कैरोलिना मरिन का जन्म 15 जून 1993 को स्पेन के ह्वेल्वा में हुआ था, स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को मरिन अपना आदर्श मानती हैं।
2016 में हुए रियो ओलंपिक में मरिन बैडमिंटन महिला एकल वर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर यह कारनाम करने वाली पहली गैर एशियाई खिलाड़ी बनीं थीं। साल 2009 में मरिन ने यूरोपियन अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। वह तीन बार यूरोपियन चैंपियन और दो बार वर्ल्ड चैंपियन (2014 और 2015) रह चुकी हैं। भारत में होने वाली बैडमिंटन लीग में भी कैरोलिना भाग लेती हैं, प्रीमियर बैडमिंटन लीग (PBL) का वह बड़ा नाम हैं। इंस्टाग्राम पर कैरोलिना के 3 लाख 81 हजार फॉलोअर्स हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स