महिला पहलवान दिव्या काकरान कोरोना पॉजिटिव

तीरंदाज कपिल, मुक्केबाज दुर्योधन नेगी भी चपेट में
खेलपथ प्रतिनिधि
नई दिल्ली।
महिला पहलवान दिव्या काकरान, तीरंदाज कपिल, मुक्केबाज दुर्योधन नेगी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन मुक्केबाज दुर्योधन नेगी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और लक्षण नहीं दिखाई देने के बावजूद एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने रविवार को यह जानकारी दी। 
यह वेल्टरवेट (69 किग्रा) वर्ग का मुक्केबाज दीपावली के ब्रेक के बाद पटियाला में राष्ट्रीय ट्रेनिंग शिविर के लिए लौट रहा था। साई ने बयान में कहा, 'उसमें अभी लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और एहतियाती कदम के तौर पर उन्हें कोलम्बिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह दीपावली के लिए छुट्टी पर गया था और वापस लौटने पर उसे पृथकवास में रखा गया था। साई की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार शिविर के लिए लौटने के छठे दिन उसका परीक्षण किया गया।' 34 साल के अनुभवी मुक्केबाज नेगी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं जिसमें पिछले साल आयोजित विश्व चैम्पियनशिप भी शामिल है।

रिलेटेड पोस्ट्स