91 साल के हुए मिल्खा सिंह, परिवार संग काटा केक

400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनते देखने की तमन्ना
स्वस्थ रहने के लिए सुबह की सैर सबसे बड़ा टॉनिक
चण्डीगढ़।
पद्मश्री मिल्खा सिंह 91 साल के हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने सेक्टर 8 स्थित अपने घर में केक काटकर जन्मदिन मनाया। उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह, बहू कुदरत मिल्खा सिंह, पोते हरजय सिंह भी मौजूद रहे। परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मिल्खा सिंह ने इस मौके पर कहा कि वह आज भी खुद को पूरी तरह फिट पाते हैं। इसमें सुबह की सैर और व्यायाम का विशेष योगदान है। 
मिल्खा सिंह ने कहा कि लोग अपने काम काज में व्यस्त रहते हैं। इस भागदौड़ और आपाधापी में लोग अपने लिए समय नहीं निकाल पाते। यह गलत है। लोगों को लंबी जिंदगी जीने के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अपने लिए समय निकालना चाहिए। रोज सुबह व्यायाम करना चाहिए। योग, ध्यान से शरीर को अंदर से मजबूत बनाना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए सुबह की सैर सबसे बड़ा टॉनिक है। ऐसे में अपने लिए दो घंटे का समय सुबह जरूर निकालना चाहिए। यूं भी कोरोना से लड़ने के लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। मिल्खा सिंह ने कहा कि मैं चाहता हूं कि भारत का कोई नौजवान 400 मीटर दौड़ का विश्व रिकार्ड बनाए। इस लक्ष्य को मैं अपने जीवन में हासिल नहीं कर सका। लॉस एंजिल्स में मैं इस दौड़ में चौथे नंबर पर रहा था।

रिलेटेड पोस्ट्स