क्रिस गेल 1000 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी

टॉप-10 में रोहित शर्मा अकेले भारतीय खिलाड़ी
अबूधाबी। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। शुक्रवार को खेले गए मैच में 7वां छक्का लगाते ही गेल ने एक हजार सिक्स पूरे किए। उन्होंने इस मैच में कुल 8 छक्के लगाए।
वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड 690 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम 485 छक्कों के साथ तीसरे और ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन 467 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं। इस लिस्ट के टॉप-10 में रोहित शर्मा अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 337 मैच में 376 छक्के लगाए हैं।
टी-20 में सबसे ज्यादा सेंचुरी और फिफ्टी भी गेल के नाम
गेल के 410 मैच की 402 पारियों में 1001 सिक्स हो गए हैं। उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में 13 हजार 572 रन बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 22 सेंचुरी और 85 फिफ्टी लगाई हैं। टी-20 में सबसे ज्यादा चौके ( 1041) लगाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम है। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी (22), सबसे ज्यादा फिफ्टी (85) और किसी प्लेयर द्वारा एक मैच में सबसे ज्यादा स्कोर (175 रन) बनाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम है।
प्लेयर देश मैच छक्के
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 410 1001
कीरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज 524 690
ब्रेंडन मैक्कुलम न्यूजीलैंड 370 485
शेन वॉटसन ऑस्ट्रेलिया 343 467
आंद्रे रसेल वेस्टइंडीज 339 447
एबी डिविलियर्स साउथ अफ्रीका 322 417
एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया 298 384
रोहित शर्मा भारत 337 376
ड्वेन स्मिथ वेस्टइंडीज 337 375
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 294 371
IPL और CPL में गेल के सबसे ज्यादा सिक्स
IPL में भी सबसे ज्यादा छक्के भी गेल ने ही लगाए हैं। उन्होंने लीग में अब तक कुल 349 छक्के लगाए हैं। एबी डिविलियर्स 232 छक्कों के साथ दूसरे और महेंद्र सिंह धोनी 216 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। गेल ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में भी सबसे ज्यादा 162 छक्के लगाए हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में 132 और टी-20 वर्ल्ड कप में 60 छक्के लगाए हैं।
IPL के 4 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए
गेल ने IPL के 4 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। IPL के चौथे सीजन (2011) में उन्होंने 44 छक्के, 5वें सीजन (2012) में 59 छक्के, 6वें सीजन (2013) में 51 छक्के और 8वें सीजन (2015) में 38 छक्के लगाए थे। इन सभी सीजन में वे सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की लिस्ट में टॉप पर थे। उनके बाद मैक्सवेल (2014, 2017) का नाम आता है।
एक टीम से खेलते हुए सबसे ज्यादा सिक्स
गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए 263 छक्के लगाए हैं। यह किसी एक टीम से खेलते हुए गेल के सबसे ज्यादा छक्के हैं। वहीं, जमैका तैलवाह की टीम से खेलते हुए उन्होंने 124 और वेस्ट इंडीज से खेलते हुए 105 छक्के लगाए हैं।
IPL के एक मैच में सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड
गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 61 छक्के लगाए हैं, जो कि किसी एक टीम के खिलाफ उनके सबसे ज्यादा छक्के हैं। IPL के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम है। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रनों की पारी के दौरान 17 छक्के लगाए थे।
गेल ने सबसे ज्यादा सिक्स ब्रावो के खिलाफ लगाए
गेल ने हमवतन ड्वेन ब्रावो के खिलाफ सबसे ज्यादा 17 छक्के लगाए हैं। इमरान ताहिर के खिलाफ 12 छक्के लगाए हैं। वहीं, पीयूष चावला, राशिद खान और शाहिद अफरीदी के खिलाफ 11-11 छक्के लगाए हैं।
18 बार एक मैच में 10 या इससे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड
गेल के नाम 18 बार एक मैच में 10 या इससे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड है। उनके बाद इविन लुइस, आंद्रे रसेल और श्रेयस अय्यर ने 3-3 बार यह मुकाम हासिल किया।
रिलेटेड पोस्ट्स