दिग्गज फुटबॉलर पेले आज हुए 80 साल के

नहीं मनाएंगे जन्मदिन का जश्न
साओ पाउलो।
ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले आज 80 बरस के हो गए। हालांकि वह इस मौके पर कोई बड़ा जश्न नहीं मनाएंगे। तीन बार (1958, 1962, 1970) ब्राजील की विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे पेले साओ पाउलो के बाहर अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ अकेले दिन बिताएंगे। 
उन्हें खिलाड़ियों, प्रशंसकों, सेलीब्रिटीज और राजनेताओं से ढेरों बधाइयां मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से पेले के प्रवक्ता पेपितो फोरनोस ने कहा कि उनके साओ पाउलो के तट के समीप गुआरुजा शहर के अपने बंगले में जन्मदिन मनाने की उम्मीद है। सांतोस और साओ पाउलो में भी पेले के घर हैं। 

रिलेटेड पोस्ट्स