12 पहलवानों पर लगा डोपिंग का डंक

लौटाने होंगे पदक और प्रमाण-पत्र
खेलपथ प्रतिनिधि
नई दिल्ली।
भारतीय कुश्ती महासंघ ने खेलो इंडिया गेम्स के चार सत्रों में डोप टेस्ट में नाकाम रहे 12 पहलवानों से पदक और प्रमाण पत्र लौटाने को कहा है। डब्ल्यूएफआई ने अपनी मान्य प्रदेश इकाइयों को इस प्रक्रिया में मदद करने के लिए कहा है जो शुक्रवार से शुरू हुई। यह दुखद है कि हमारी युवा पीढ़ी शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन कर खेलभावना को कलंक लगा रही है।
डब्ल्यूएफआई सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा, 'ऐसे कई पहलवान हैं जो 2018 से अब तक खेलो इंडिया गेम्स (स्कूली, युवा और यूनिवर्सिटी खेल) में डोप टेस्ट में नाकाम रहे। सरकार ने हमसे कहा है कि उनके पदक और भागीदारी प्रमाण पत्र वापस ले लिए जाएं और उन्हें योजना से बाहर कर दिया जाए।'
डोपिंग में पकड़े गए पहलवानों में छह फ्रीस्टाइल तथा छह ग्रीको रोमन के पहलवान शामिल हैं।
सूची : रोहित दहिया (54 किलो), मनोज (55 किलो), कपिल पी (92 किलो), अभिमन्यु (58 किलो), विकास कुमार (65 किलो), विशाल (97 किलो), जगदीश रोकड़े (42 किलो) , रोहित अहिरे (72 किलो) , विराज रनवाडे (77 किलो), विवेक भरत (86 किलो), जसदीप सिंह (125 किलो) और राहुल कुमार (63 किलो)।

रिलेटेड पोस्ट्स