रोहित ने कहा- धोनी जैसा कोई नहीं

नयी दिल्ली। भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी ‘अपनी तरह के अकेले’ खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज सुरेश रैना ने 'सुपर ओवर पोडकास्ट’ में रोहित को भारतीय क्रिकेट टीम का अगला महेंद्र सिंह धोनी कहा था।

इस पर एक प्रशंसक के सवाल के जवाब में रोहित ने ट्विटर पर कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी अपनी तरह के अकेले हैं और कोई भी उनकी तरह नहीं हो सकता। मेरा मानना है कि इस तरह तुलना नहीं की जा सकती, प्रत्येक व्यक्ति अलग होता है। उसके अपने मजबूत पक्ष और कमजोरियां होती हैं।' 

 

रिलेटेड पोस्ट्स