खेल मंत्री संदीप सिंह के जीवन पर बनेगी फिल्म ‘सिंह सूरमा’

चंडीगढ़। हरियाणा के खेल मंत्री एवं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह के जीवन पर बनी फिल्म सूरमा को दो साल पूरे हो गए हैं। सूरमा फिल्म की सफलता के बाद अब उनके जीवन पर दूसरी फिल्म बनने जा रही है। इसको लेकर खेल मंत्री संदीप सिंह व उनके प्रशंसक खूब उत्साहित हैं।
खेल मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आने वाली फिल्म ‘सिंह सूरमा’ को लेकर ट्वीट भी किया है। इस फिल्म में सूरमा के आगे के जीवन की कहानी को दर्शाया जाएगा कि किस तरह उन्होंने हॉकी की दुनिया में देश का परचम लहराने के बाद राजनीति में कदम बढ़ाए। फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक सिंह हैं। फिल्म में किन चेहरों को किरदार के रूप में जगह मिलेगी, यह अभी नहीं बताया गया है। हिंदी में आने वाली इस फिल्म पर काम जल्दी शुरू होगा। गौरतलब है कि इससे पहले सरदार संदीप सिंह के जीवन पर बनी सूरमा फिल्म को बेहद सफलता मिली थी।

रिलेटेड पोस्ट्स