एक-दूजे के हुए अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका-अतनु

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वर-वधू को बधाई देने पहुंचे
खेलपथ प्रतिनिधि
रांची।
अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी और अतनु दास मंगलवार रात एक-दूजे के हो गए। मोरहाबादी स्थित एक बैंक्वेट हॉल में दीपिका और अतनु का विवाह सम्पन्न हुआ। कोरोना वायरस के कारण रोक की वजह से बहुत कम संख्या में लोग विवाह में शामिल हो पाए। इस शादी में कन्या पक्ष की तरफ से केवल 50 कार्ड बांटे गए थे। वर पक्ष से भी कम ही लोग बाराती के रूप में पहुंचे। इस बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वर-वधू को बधाई देने पहुंचे। 

अतनु कोलकाता से बारात लेकर पहुंचे थे। बारात सोमवार को ही रांची पहुंच गई थी। दीपिका के घर वालों ने भी बारातियों का स्वागत मास्क पहन कर ही किया है। दीपिका के परिवार वालों ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए थे। मेहमानों के लिए आने का समय भी अलग-अलग निर्धारित किया गया था। बैंक्वेट हॉल के प्रवेश द्वार पर बॉक्सर भी लगा दिए गए थे। इसके बावजूद तय संख्या से अधिक लोग शादी में एकत्रित हो गए। शादी के भोजन में झारखंड के पकवान भी परोसे गए। सोशल डिस्टेंसिंग रखने की कोशिश की गई। 

रिलेटेड पोस्ट्स