खेल रत्न मीराबाई का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा

नयी दिल्ली। आमतौर पर ऐसा होता नहीं है, लेकिन भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा है। महासंघ ने रागाला वेंकट राहुल और पूनम यादव के नाम भी भेजे हैं।
चानू को 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ खेल रत्न मिला था। उन्हें उसी साल पद्मश्री सम्मान भी दिया गया था। अमेरिका में 2017 में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली चानू ने कहा, ‘मुझे पता है कि खेल रत्न सर्वोच्च पुरस्कार है लेकिन मुझे पहले अर्जुन पुरस्कार नहीं मिला और मुझे वह भी चाहिए। कई बार आपको सब चाहिए होता है। खिलाड़ियों का अर्जुन पुरस्कार से खास लगाव होता है।’ भारोत्तोलन महासंघ के महासचिव ने कहा कि खेल रत्न पा चुके खिलाड़ी का भी अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकन किया जा सकता है।

रिलेटेड पोस्ट्स