टोक्यो ओलंपिक के लिए 2021 आखिरी विकल्प

टोक्यो। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थामस बाक ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक आयोजित कराने के लिए 2021 आखिरी विकल्प है, क्योंकि इसे बार-बार स्थगित नहीं किया जा सकता। बाक ने कहा कि वह जापान की इस बात से सहमत हैं कि अगर अगले साल तक कोरोना वायरस महामारी पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका, तो खेलों को रद्द करना पड़ेगा। मार्च में टोक्यो 2020 खेलों को 23 जुलाई 2021 तक स्थगित कर दिया गया था।
बाक ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं जापान की स्थिति समझता हूं, क्योंकि आप आयोजन समिति में 3 या 5 हजार लोगों को लगातार नियुक्ति पर नहीं रख सकते। आप हर साल पूरी दुनिया का खेल कैलेंडर नहीं बदल सकते। खिलाड़ियों को अनिश्चितता की स्थिति में नहीं रख सकते।’

रिलेटेड पोस्ट्स