सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए खिलाड़ी, प्रशंसकों को भाया अंदाज

पेरिस। कोरोना वायरस के कारण जब दुनियाभर में खेल गतिविधियां ठप पड़ी हैं, तब विभन्नि खेलों के खिलाड़ी अपने घरों में बैठकर सोशल मीडिया से अपने प्रशंसकों से रू-ब-रू हो रहे हैं। इससे खेल प्रेमियों को उनके बारे में कई रोचक जानकारियां भी मिल रही हैं। करीम बेंजेमा से लेकर ब्राजीली दिग्गज रोनाल्डो और टेनिस स्टार राफेल नडाल तक सभी सोशल मीडिया के जरिये अपने प्रशंसकों से जुड़ रहे हैं। नडाल को तो शुरू में इंस्टाग्राम पर परेशानी भी महसूस हुई थी।

बेंजेमा खेल से लेकर राजनीति तक विभिन्न विषयों पर बात कर रहे हैं। वह यूट्यूब पर अपने वीडियो डालते हैं और उनके इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ 30 लाख से अधिक फालोअर्स हैं। जब वह प्रसारण करते हैं तो लगभग एक लाख 30 हजा दर्शक उनसे सीधे जुड़ जाते हैं, जबकि हजारों लोग बाद में उनके वीडियो देखते हैं। ला लिगा में वेलाडोलिड के अध्यक्ष रोनाल्डो ने फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेनटिनो का इंटरव्यू लिया। उन्होंने इसके अलावा डेविड बैकहम, राबर्टो कार्लोस, इकेर कैसिलास और लुई फिगो से भी बात की।

रिलेटेड पोस्ट्स