विश्व तीरदांजी संघ ने इन शर्तों के साथ भारत पर लगा बैन हटाया

विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी महासंघ के चुनाव के एक सप्ताह के भीतर उस पर लगा निलंबन हटा दिया। विश्व तीरंदाजी ने एक बयान में कहा, ''महासंघ को विश्व तीरंदाजी के संविधान और नियमों का पालन करते हुए अच्छा प्रशासन देना होगा। प्रतिबंध हटाते हुए विश्व तीरंदाजी ने भारतीय संघ को निर्देश दिया कि वह खिलाड़ियों की सदस्यता को लेकर अपने संविधान में बदलाव करे, संचालन से जुड़े मुद्दों का हल निकाले और रणनीतिक योजना तैयार करे।

भारतीय तीरंदाजों को निलंबन के कारण एशियाई चैम्पियनशिप में तटस्थ खिलाड़ियों के तौर पर उतरना पड़ा था। अब वे तिरंगे तले खेल सकेंगे। भारत को अगला टूर्नामेंट तीन सप्ताह के भीतर लास वेगास में इंडोर विश्व सीरीज में खेलना है। बता दें कि विश्व तीरंदाजी ने दो समानांतर चुनाव करके उसके दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए भारतीय तीरंदाजी संघ को पांच अगस्त को निलंबित कर दिया था। एएआई के दो गुटों ने पिछले साल नौ जून को नयी दिल्ली और चंडीगढ़ में अलग अलग चुना कराके मुंडा और राव को अध्यक्ष चुना था। दो अध्यक्ष चुनने के बाद एएआई को निलंबित कर दिया गया था।

इसके बाद भारतीय तीरंदाज पिछले साल दिसंबर में नेपाल में हुए दक्षिण एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए थे। भारतीय तीरंदाजों को हालांकि ‘तटस्थ खिलाड़ियों’ के रूप में बैंकॉक में एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की स्वीकृति मिली थी क्योंकि यह महाद्वीपीय ओलिंपिक क्वॉलिफायर था।

रिलेटेड पोस्ट्स