भारत ए ने न्यूजीलैंड ए को पीटा

फार्म में चल रहे पृथ्वी शाॅ की शानदार पारी के दम पर भारत ए ने पहले अनधिकृत वनडे में न्यूजीलैंड ए को 5 विकेट से हराया। शिखर धवन के चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम में चुने गए 20 वर्ष के शाॅ ने 35 गेंद में 48 रन बनाये। भारत की टी20 टीम में धवन की जगह आये विकेटकीपर संजू सैमसन ने 21 गेंद में 39 रन बनाये। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में 35 रन का योगदान दिया।

जीत के लिये 231 रन का लक्ष्य भारत ने 20 से अधिक ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया। भारत ए के लिये मोहम्मद सिराज सबसे उपयोगी गेंदबाज रहे जिन्होंने 6.3 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिये। वहीं खलील अहमद और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। भारत ए टीम ने न्यूजीलैंड ए को 9 गेंद बाकी रहते 230 रन पर आउट कर दिया। न्यूजीलैंड ए के लिये रचिन रविंद्र ने 58 गेंद में 49 और कप्तान टाम ब्रूस ने 55 गेंद में 47 रन बनाये। भारत ए की शुरूआत तेज रही जब शाॅ और मयंक अग्रवाल ने अपने मनचाहे अंदाज में रन बनाये।

रिलेटेड पोस्ट्स