खेलो इंडिया अंडर-21 हाकी में चमके यूपी, हरियाणा

गुवाहाटी, 21 जनवरी (भाषा)
उत्तर प्रदेश और हरियाणा ने खेलो इंडिया युवा खेल 2020 में मंगलवार को क्रमश: लड़कों के अंडर-21 और लड़कियों के अंडर-21 का स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश ने लड़कों के अंडर-21 वर्ग के फाइनल में हरियाणा को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया। इससे पहले दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही थी। ओडिशा ने पेनल्टी शूटआउट चंडीगढ़ को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। लड़कियों के अंडर-21 वर्ग में झारखंड ने अंतिम 9 मिनट में 2 गोल गंवाये जिससे हरियाणा ने 5-3 से जीत दर्ज करके सोने का तमगा जीता। महाराष्ट्र ने मिजोरम को एकमात्र गोल से हराकर कांसे तमगे से जीता।

रिलेटेड पोस्ट्स