एथलेटिक्स में ऐंसी सोजन के नाम दो गोल्ड

गुवाहाटी। केरल की एथलीट ऐंसी सोजन ने यहां ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा के अंडर-21 वर्ग में 2 स्वर्ण पदक जीत कर खेलो इंडिया युवा खेलों के तीसरे दिन रविवार को सुर्खियां बटोरी। सोजन ने महिलाओं की अंडर-21 लंबी कूद स्पर्धा में 6.36 मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पहले वह 100 मीटर की दौड़ को 12.21 सेकेंड में पूरा कर शीर्ष स्थान पर रही थी।

18 साल की इस खिलाड़ी ने इसके साथ ही लंबी कूद में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से मीट रिकार्ड भी बनाया। तमिलनाडु की शीरिन अब्दुल गफूर ने 6.30 मीटर की कूद के साथ रजत पदक हासिल किया। हरियाणा के नुजरत अली ने अंडर-21 100 मीटर स्पर्धा को 10.77 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। तेलंगाना की जीवनजी दीप्ति और तमिलनाडु की रूतिका सरवनन ने लड़कियों की अंडर-17 00 मीटर की दौड़ में क्रमश: स्वर्ण और रजत जीता। दोनों ने 12.26 सेकंड का समय लिया जिसके बाद फोटो फिनिश से नतीजा निकला। झारखंड के सदानंद कुमार ने लड़कों की अंडर-17 100 मीटर की दौड़ को 10.95 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण जीता जबकि महाराष्ट्र के आकाश सिंह दूसरे स्थान पर रहे।

रिलेटेड पोस्ट्स