तीरंदाज शिवांगिनी गोहेन के गले में घुसा तीर

असम में 10 जनवरी यानी शुक्रवार से शुरू होने वाले खेलो इंडिया गेम्स से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को 12 साल की तीरंदाज शिवांगिनी गोहेन घायल हो गईं। अभ्यास के दौरान शिवांगिनी के गले में तीर घुस गया है। बताया जा रहा है कि ये हादसा उनके घर के पास डिब्रूगढ़ के छबुआ में हुआ। गोहेन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ट्रेनी हैं। शिवांगिनी छबुआ के साई ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास करती हैं।
वहां के स्थानीय डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां गोहेन का इलाज चल रहा है।
खेलो इंडिया युवा खेलों में 37 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 6800 खिलाड़ी 20 खेलों में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल शुक्रवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे। कई स्टार खिलाड़ी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे जिनमें फर्राटा धाविका हिमा दास भी शामिल हैं।
बता दें कि तीसरे खेलो इंडिया युवा खेलों का रंगारंग आगाज 10 जनवरी को असम में होगा। इस उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करने नहीं जाएंगे। इस बात की पुष्टि भाजपा के राज्य इकाई के प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने बुधवार को की थी।
रिलेटेड पोस्ट्स