स्वीडन ने भारत को 4-0 से हराकर अंडर-17 महिला टूर्नामेंट जीता

मुंबई, 19 दिसंबर (भाषा)
स्वीडन ने यहां भारत को एकतरफा फाइनल में 4-0 से हराकर 3 देशों के महिला अंडर-17 अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीता। स्वीडिश टीम ने चौथे मिनट में ही रूसुल काफजी के गोल से बढ़त बनायी। कप्तान इल्मा नेहलागे ने 16वें मिनट में रूसुल की कार्नर किक पर हेडर से गोल करके स्वीडन को 2-0 से आगे कर दिया। इसके दो मिनट बाद स्वीडन ने तीसरा गोल किया। उसकी तरफ से यह गोल इवेलिना दुलजान ने किया। मध्यांतर तक स्वीडन 3-0 से आगे था। स्वीडन को 61वें मिनट में पेनल्टी मिली लेकिन माटिल्डा विनबर्ग का शॉट क्रास बार के ऊपर से बाहर चला गया। लेकिन यूरोपीय टीम ने जल्द ही चौथा गोल दाग दिया। यह गोल मोनिका ने किया। भारतीय शतरंज दिग्गज विश्वनाथन आनंद ने आज माना कि नतीजों के हिसाब से उनके लिए साल 2019 बेहद ही खराब रहा लेकिन ‘कुछ खराब पल’ न होते तो उनके लिए स्थिति अलग होती। 5 बार के इस विश्व चैम्पियन के लिए 2019 अच्छे नतीजे नहीं है। वह 81वें टाटा स्टील मास्टर्स में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। वह अजरबैजान के शमकिर में खेले गये गाशिमोव स्मारक शतरंज टूर्नामेंट में भी इसी पायदान पर है। आनंद ने कहा कि केवल व्यक्तिगत ही नहीं बल्कि देश के दृष्टिकोण से भी 2019 भारतीय शतरंज खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं रहा।

रिलेटेड पोस्ट्स