दक्षिण एशियाई खेल: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को स्वर्ण, महिला टीम फाइनल में

किदाम्बी श्रीकांत की अगुवाई में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने 13वें एशियाई खेलों के फाइनल में सोमवार को श्रीलंका को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। श्रीकांत ने दिनुका करुणारत्ने को 17-21 21-15 21-11 से हराया। सिरील वर्मा ने इसके बाद सचिन डायस को 21-17 11-5 से पराजित किया। 

अरुण जॉर्ज और श्याम शुक्ला की जोड़ी को युगल मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कृष्णा प्रसाद और ध्रुव कपिला ने दूसरा युगल मैच जीतकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। महिला वर्ग में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना श्रीलंका से होगा। बैडमिंटन के व्यक्तिगत मुकाबले मंगलवार से शुरू होंगे। 

सैग खेलों में भारत ने 4 पदकों से खोला था खाता
भारत ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में पहले दिन ट्रायथलन में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर शुरुआत की। आदर्श एम एन सिनिमोल ने पुरूषों के व्यक्तिगत ट्रायथलन में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, विश्वरजीत श्रीखोम ने इसी में रजत पदक जीता। सरोजिनी देवी और मोहन प्रज्ञा ने महिलाओं के व्यक्तिगत वर्ग में रजत और कांस्य पदक जीता।

रिलेटेड पोस्ट्स