जो रूट, जोस बटलर के अर्धशतक, इंगलैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ाई

तीन बार जीवनदान मिलने के बाद जो रूट ने अपना अर्धशतक पूरा किया मगर इंगलैंड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें एशेज टेस्ट के पहले दिन चायकाल के बाद लगातार विकेट खोकर खुद को संकट में डाल लिया। अंतिम समाचार तक इंगलैंड ने 8 विकेट पर 268 रन बना लिये थे। बटलर अर्धशतक जमाकर क्रीज़ पर थे। मगर चायकाल के बाद मैदान में उतरते ही आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी दिखाते हुए इंगलैंड का स्कोर 8 विकेट पर 264 कर दिया। केवल जोस बटलर ही अर्धशतक जमाकर क्रीज़ पर टिके हुए थे। विश्वकप विजेता इंगलैंड श्रृंखला में 1-2 से पीछे है।

चाय के समय रूट 57 और जानी बेयरस्टो 22 रन बनाकर खेल रहे थे। पिछली 5 पारियों में से 3 में खाता भी नहीं खोल सके इंगलैंड के कप्तान रूट को 3 बार जीवनदान मिला। रूट ने जोश हेजलवुड की गेंद पर एक रन लेकर टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे किये। चायकाल के तुरंत बाद रूट (57) को कमिंस ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद 176 के स्कोर पर मिचेल मार्श ने इंगलैंड को एक अौर झटका देते हुए जानी बेयरस्टो (22) को पगबाधा अाउट कर दिया। सैम करने ने अाकर कुछ देर मोर्चा संभाला मगर 199 के स्कोर पर करेन (15) भी मार्श का शिकार बने। 205 के स्कोर पर मार्श ने वोक्स (2) को वापस भेजा। अार्चर (9) का विकेट हेज़लवुड के खाते में गया। अंितम समाचार तक बटलर के साथ लीच क्रीज़ पर थे। मेजबान टीम ने रोनी बर्न्स और बेन स्टोक्स के विकेट गंवाये। सलामी बल्लेबाज बर्न्स 47 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर पुल शाट खेलने के प्रयास में मिडविकेट पर कैच दे बैठे। वहीं स्टोक्स ने मिशेल मार्श की गेंद पर प्वाइंट में कैच थमाया। रूट ने 105 गेंद में तीन चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले जो डेनली लंच से पहले 14 के स्कोर पर स्लिप में कैच देकर लौटे।

रिलेटेड पोस्ट्स