पारुल का सपना, पैरालम्पिक पदक हो अपना

आज देश पैरा शटलर मानसी जोशी के स्वर्ण पदक जीतने पर खुश है लेकिन शायद खेलप्रेमियों को नहीं पता कि मानसी ने फाइनल में जिन पारुल परमार को पराजित किया है वह विश्व खिताब तीन बार जीत चुकी हैं। पारुल अर्जुन अवार्डी हैं लेकिन अब उम्र उन पर हावी होने लगी है। इस सीजन में वह सात बार फाइनल खेली हैं।

सच कहें तो पारुल भारतीय पैरा शटलरों की आदर्श हैं। पारुल टोक्यो पैरालम्पिक का स्वर्ण पदक जीतना चाहती हैं। सनद रहे टोक्यो पैरालम्पिक में पहली बार बैडमिंटन को शामिल किया जा रहा है। पारुल कहती हैं कि वह पैरालम्पिक में भारत के लिए मेडल जीतना चाहती हैं। मानसी और पारुल अहमदाबाद की रहने वाली हैं।

 

रिलेटेड पोस्ट्स